किसानों की तरक्की के लिए केंद्र ने कसी कमर : नितिन गडकरी

0

बगहा (प. चंपारण) : केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि किसान देश की तरक्की के सबसे बड़े स्रोत हैं। देश धनवान है, पर देश के नागरिक गरीब हैं। ऐसे में देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए एनडीए की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की तरक्की की नीति बनाई है। गेहूं, धान, मक्का का उत्पादन कर किसान प्रगति नहीं कर सकते। अब किसानों के लिए नई तकनीकी आई है। बायोकेमिकल, बायोडीजल, सीएनजी, इथनौल आदि का उत्पादन कर किसान प्रगति के पथ पर बढ़ेंगे। देश के कई हिस्सों में किसानों ने इसे अपना भी लिया है और तरक्की कर रहे हैं।

366.62 करोड़ की पांच परियोजनाओं की शुरूआत

श्री गडकरी आज बगहा अनुमंडल मैदान में 366.62 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग एवं केंद्रीय सड़क निधि से पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। किसानों की प्रगति को ध्यान में रखकर सरकार ने इथनौल, बायोकेमिकल्स एवं बायोडीजल्स बनाने की अनुमति दी है। इससे उद्योगों का विस्तार होगा और यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। सभा की अध्यक्ष भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसिंह ने की। मौके पर सांसद सतीश चंद्र दूबे, बगहा के विधायक राघव शरण पांडेय, रामनगर की विधायक भागीरथी देवी, लौरिया के विधायक विनय बिहारी समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
(राजन दत्त द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here