किशनगंज में बाप के सामने बेटी से गैंग रेप, नालंदा में वीडियो वायरल

0

पटना : बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली दो घटनाओं ने हमारे समाज और सरकार दोनों को झिंझोड़कर रख दिया। पहली घटना में किशनगंज में हैवानों ने एक पिता को पेड़ से बांध दिया और फिर उसके सामने ही उसकी नाबालिग बेटी से गैंग रेप किया। वह भी एक के बाद एक छह बदमाशों ने। दूसरी घटना में अपराधियों ने नालंदा में एक लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश तथा इस दौरान छेड़खानी का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज के एक गांव में हुई सामूहिक दुष्कर्म की बर्बर घटना में छह युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी युवक एक खास समुदाय से जुड़े बताए जाते हैं। सभी नामजद आरोपित फरार हैं। मामले में नाबालिग लड़की और परिजन के बयान के आधार पर दो बिजली मिस्त्रियों समेत छह को आरोपित किया गया है।
आरोपित लोग पानी पीने के बहाने घर में घुस गए और लड़की को घर से 500 मीटर की दूर खींच ले गए। उसे बचाने निकले पिता को वहीं पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पिता के सामने ही युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने बाप-बेटी को हत्‍या की धमकी देकर छोड़ दिया। सुबह में युवती व परिजनों ने स्‍थानीय थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने फैज आलम, अब्दुल मन्नान, कालू, कासिम, तकसीर व मु. अंसार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई। एसपी कुमार आशीष ने लड़की व उसके परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली है।

दुष्‍कर्म की कोशिश, छेड़खानी का वीडियो वायरल

हैवानियत की दूसरी घटना में नालंदा के हिलसा में एक लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। यहां चार युवकों ने एक लड़की को सरेआम पकड़कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उन्‍होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने की भी कोशिश की। युवकों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नालंदा एसपी के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने घटना के चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here