किसान मोर्चा ने जलजीवन हरियाली मिशन को आगे बढ़ाया

0

पटना: खेती के लिए शुभ आद्रा नक्षत्र में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा ने जलजीवन हरियाली मिशन के अंतर्गत गांधी सरोवर परिसर में दर्जनों फलदार तथा औषधीय वृक्षों के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण के बाद किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार यादव ने कहा कि 24,500 करोड़ की जल-जीवन-हरियाली योजना से पर्यावरण में सुधार तो आयेगा ही इससे लॉकडाउन के समय घर लौटे लाखों मजदूरों को काम भी मिला।

इस योजना को लागू करने के लिए किसान मोर्चा की ओर से संजीव यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सह वित्त एवं पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हरियाली मिशन में पेड़ लगाने से अच्छी वर्षा होगी और तेजी से गिरते भूगर्भ जल का संरक्षण करने में भी सहायता मिलेगी। गांधी सरोवर परिसर के कार्यक्रम में आंवला, हर्रे, बहेरा, अर्जुन छाल, नीम, बेल, गिलोय, अमलतास, कालमेघ जैसे अन्य आयुर्वेदिक फलदार वृक्ष लगाए गए। इस मिशन को ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच ले जाएंगे।

swatva

इस मौके पर चौक मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव, यूनानी अनुसंधान चिकित्सा परिषद के पूर्व डायरेक्टर डा़ मंजर हसन ,नवल कुमार सिन्हा ,अवदेश कुमार सिन्हा, अमित कुमार,पप्पू मोदी, रजनीश रंजन, सरदार दिलीप सिंह, मोहम्मद रफी,मनीष यादव,अंजय साह आदि सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here