कीर्ति ने कराई कांग्रेस की फजीहत, कहा बूथ लूट जीते चुनाव

0

मुजफ्फरपुर : हाल ही में भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने आज ऐसा बयान दिया कि कांग्रेस पार्टी भारी फजीहत में पड़ गयी। दरभंगा के सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा कि वे बूथ कब्‍जा कर चुनाव जीते थे। उनके पिता के वक्‍त भी कुछ ऐसा ही हुआ था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दरभंगा में वे आज अपनी पहली सभा को संबोधित कर रहे थे। कीर्ति आजाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए कब्‍जा किया था बूथ। ऐसा उन्होंने मेरे पिता के कांग्रेसी होने के कारण किया था।
सांसद कीर्ति झा आजाद ने कहा कि न तो उन्‍हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने में कोई परेशानी हुई और न ही कांग्रेस को उन्‍हें अपनाने में, क्योंकि वे मूल रूप से कांग्रेस परिवार से ही हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि आप लोग मेरे पिताजी के लिए भी बूथ कब्जा करने का काम करते थे और वर्ष 1999 में मेरे लिए भी किया था। दरअसल, उस समय बैलेट से चुनाव होता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here