80 के दशक से बिहार के एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमियों के आइकॉन थे किंग महेंद्र– अश्विनी चौबे

0

पटना : केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के प्रसिद्ध उद्योगपति और सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि 80 के दशक से किंग महेंद्र बिहार के एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमियों के लिए आईकन थे। उद्योग धंधा करने के इच्छुक युवाओं के लिए संप्रदा सिंह और रिंग महेंद्र आदर्श थे। वर्ष 2019 में संप्रदा सिंह के निधन के बाद अब किंग महेंद्र के निधन से बिहार के उद्योग जगत में बड़ी रिक्तता आ गई है।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने शोक संदेश में कहा कि एक उद्योगपति के साथ ही सांसद के रूप में किंग महेंद्र ने बहुत योगदान दिया। एक व्यक्ति के रूप में वे सादा, सरल, व्यवहारिक जीनेवाले और सबको सहयोग करनेवाले व्यक्ति थे जिन्होंने बहुत युवाओं को रोजगार दिया और बहुतों को एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित किया। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस पीड़ा को सहने के लिए धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

swatva

मालूम हो कि जदयू नेता सह राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र का 81 वर्ष की आयु में रात्रि के लगभग 12:30 में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here