खेत से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, हालत गंभीर

0

नवादा : उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर गुप्तांग को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सुुदूरवर्ती जंगली गांव में घटी है। महिला के पति ने बताया कि रात में दोनों पति—पत्नी खेत में लगी फसल की निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान लगभग दस बजे रात्रि में भूख लगने पर पत्नी को लेकर घर की ओर जाने लगा। पत्नी पीछे—पीछे साथ चल रही थी। घर पहुंचने पर उसने देखा कि पत्नी पीछे नहीं आई है। वह रास्ते से कहीं गायब हो गई। उसेे ढूंढते हुए जब वह जंगल की ओर गया तो देखा कि श्री यादव मेरी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसे एेसा करते देख ईंट उठाकर मारा तो वह वहां से भाग गया। पत्नी के नजदीक पहुुंचने पर देखा कि वह घायलावस्था में बेहोश पड़ी है। उसे उठा कर वह गांव पहुंचा। गांव से अस्पताल जाने के लिए सड़क नहीं रहने के कारण रात में पत्नी को लेकर अस्पताल नहीं जा सका। सुुुबह ट्रैक्टर पर लाद कर रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। पति ने पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया।

चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार सिंहा ने बताया कि महिला को घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला अचेत अवस्था में है और बुरी तरह से घायल हो चुुकी है। उसका पति कह रहा है कि बलात्कार हुआ है। लेकिन हमारे अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं रहने के कारण हम लोग जांच कर बलात्कार की पुष्टि करने में असमर्थ हैं। जिसके कारण महिला को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि पति के बयान के अनुसार पत्नी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व बलात्कार बताया जा रहा है। लेकिन महिला के अचेतावस्था मेें रहने के कारण मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। उसे अचेतावस्था में ही नवादा रेफर कर दिया गया है। उसके होश में आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। इस बाबत पति के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गई है।

swatva

 

रजौली में युवती के साथ गैंगरेप

नवादा : नवादा के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गयी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बाबत परिजनों द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही दो युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष रवि रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती देर शाम गांव के बधार में शौच के लिये पइन की तरफ गयी थी। वहां पूर्व से घात लगाये बैठे गांव के ही दो युवकों पप्पू कुमार व विकास कुमार ने उसे जबरन पकङ लिया तथा दुपट्टे से मुंह बंद कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में चीखने पर स्थानीय लोगों ने युवती को खून से लथपथ अवस्था में घर पहुंचाया। युवती का मेडिकल सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद न्यायालय में उसका बयान कलमबंद कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here