केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के प्रयास से बिहार के श्रमिकों को तमिलनाडु में मिली मदद

0

पटना : देश में कोरोना वायरस एक महामारी के तौर पर फैल चूका है। देश में इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन कानून भी लागु है। देश की जनता खुद को वायरस से दूर करने के लिए घरों से बाहर बिना किसी अतिआवश्यक काम के नहीं निकल रहें हैं। हालांकि देश के बहुत सारे राज्यों में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर फसें हुए है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से दूसरे राज्यों में रह रहे बिहार के विभिन्न जिलों के श्रमिकों को मदद पहुंचाई जा रही है। श्रमिकों के मदद के लिए उनके निवास स्थान पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहाँ फेसबुक, टिवटर, फोन, मोबाइल द्वारा मदद मांगने पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री का कार्यालय सक्रिय होकर उन्हें हरसंभव मदद पहुँचाता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्रमिकों से बातचीत कर लेते हैं फीडबैक

Movement of migrant workers banned, arrangements being made to stay inतमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश केरल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बिहार के विभिन्न जिलों के मूल निवासी श्रमिक मदद के लिए उनके कार्यालय से संपर्क करते हैं। इसके उपरांत वहां के संबंधित अधिकारियों एवं जिला अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करवाया जाता है। बड़ी संख्या में श्रमिकों को मदद पहुंचाई गई है। हाल ही में धनसोई बक्सर सहित मोतिहारी, रोहतास, सिवान आदि जिलों के एक दर्जन से अधिक लोगों को मदद पहुंचाई गई। हरिशंकर चौधरी, अखिलेश चौधरी, मिथिलेश चौधरी, पूजा कुमारी, मुकेश चौधरी, राजेश साह, दीपक सिंह, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, काजू सिंह राजेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, रमाशंकर चौधरी, उमाशंकर चौधरी, आनंद मोहन जो तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के जनपंचद्रम में हैं। उन्होंने मदद के लिए संपर्क किया था। संबंधित जिला के अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें मदद पहुंचाई गई।

swatva

हर व्यक्ति की मदद कर रही केंद्र एवं राज्य सरकार

Central & State Government Difference in Hindi | केंद्र ...केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें कोई भी कमी नहीं छोड़ रही है।प्रतिदिन स्वास्थ्य राज्य मंत्री के कार्यालय ने संबंधित जिला अधिकारी से बातचीत कर मदद के लिए संपर्क करने पर मदद पहुँची जाती है। तिरुवल्लूर में अनाज उपलब्ध करवाया गया है। अन्य आवश्यकताएं को भी पूरा कराया जा रहा है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। उनके गृह जिलों में भी संबंधित अधिकारी को सूचित कर उनके परिवार का ख्याल रखने को कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने श्रमिकों से बातचीत की मदद संबंध में उनका फीडबैक भी लिया। प्रतिदिन वे श्रमिकों से बातचीत करते हैं और उन्हें जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। उसके बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सामाजिक संगठन भी मदद कार्य में जुटे

केंद्र एवं राज्य सरकारें किसी की मदद में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही है। सजगता से कार्य कर रही है। कोई भी भूखा ना रहे, इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं। बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन भी कार्य में जुटे हुए हैं। हम सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ा है। इसका हम सभी को धैर्य, संकल्प और संयम से पालन करना है। जहां है वहीं रहे। घर में रहें। सुरक्षित रहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here