केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की पहल, बक्सर को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने हेतु विशेषज्ञों ने किया भ्रमण

0

— बक्सर के पौराणिक धरोहरों को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने का प्रयास

 मशहूर जिओ आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ पांडुरंगा राव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने किया दौरा।

बक्सर: स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की पहल पर बुधवार को पुरातत्व विशेषज्ञों ने बक्सर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व जिओ आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ सह एनआईटी, वारंगल के पूर्व एचओडी पांडुरंगा राव ने किया। उनके नेतृत्व में मंदिर संरचना के विशेषज्ञ शिल्पकार शिवकुमार, रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ डॉ. जीएस रेड्डी, कंसलटेंट रंजीत रेड्डी वेंकटेश्वर राव आदि ने बक्सर के पौराणिक स्थलों जैसे वामनेश्वर आश्रम, रामेश्वरनाथ मंदिर, माता अहिल्या स्थान अहरौली चरित्रवन सहित अन्य पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर वहां का जायजा लिया।

उन्होंने रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड स्थल का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के प्रयास से लाइट एंड साउंड स्थल का भी फिर से उसके पुराने स्वरूप में लौटाने का प्रयास शुरू हो गया है। टीम का नेतृत्व कर रहे पांडू रंगा राव ने बताया कि श्रीराम कर्मभूमि न्यास के निमंत्रण पर पौराणिक स्थलों में से एक बक्सर आना हुआ है। केंद्रीय मंत्री और यहां के स्थानीय सांसद के प्रयास से बक्सर रामायण सर्किट में है। यहां के कई पौराणिक स्थलों पर जाना हुआ। यहां के कई पौराणिक स्थल अपने महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सांस्कृतिक की कहानी बयां करते हैं। श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा बक्सर में भगवान श्री राम के बाल अवस्था के पराक्रमी स्वरूप दर्शाने के भी प्रयास है, जो विश्व में सबसे विशालतम होगा। इस संदर्भ में भी पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर जायजा लिया। बक्सर में काफी संभावनाएं हैं और विश्व के अध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में इसका एक अहम स्थान आने वाले समय में होगा। इसके लिए आज हमारी टीम ने काफी सर्वे किया है।

swatva

पांडुरंगा राव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री चौबे की सोच है कि विश्व के पौराणिक धरोहरों में से बक्सर एक हो इसके अनुरूप एक डीपीआर तैयार कर उन्हें सौंपा जाएगा। टीम ने पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर वहां से कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। इसके पूर्व टीम के बक्सर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्थल भ्रमण के दौरान श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संयोजक अर्जित चौबे, केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव कल्पेश शर्मा, निजी सहायक (प्रथम) जेपी चौबे, नितिन नवीन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here