केंद्रीय मंत्री चौबे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संसदीय क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर जाना हाल

0

बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर कैमूर और रोहतास के पार्टी कार्यकर्ताओं एनडीए के पदाधिकारियों एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर नोवल कोरोनावायरस से उत्पन्न स्थिति पर बातचीत की। उनका हालचाल जाना।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि देश एक ओर जहां कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था इस महामारी से युद्ध स्तर पर अपने मिशन में जुटी हुई है। हम सभी को सजग एवं सतर्क रहकर इस महामारी से अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखना है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हम सुरक्षित तो भारत सुरक्षित यह हम सभी को सुनिश्चित करना है। इसलिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशन का हम सभी को हर हाल में पालन करना है। सभी निर्देशों का पालन करते हुए लोगों में जागरूकता भी लानी है। हर संभव मदद भी उपलब्ध कराना है। जिससे कोई भी भूखा ना रहे और लोगों में जागरूकता भी आए। कोरोना योद्धाओं का हम सभी को सम्मान करना है।

swatva

आप सभी अपने अपने क्षेत्र के हैं अग्रदूत

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने पार्टी के नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा कि आप एक अकेले व्यक्ति नहीं हैं बल्कि अपने क्षेत्र के अग्रदूत हैं। इसलिए सजग एवं सतर्क रहकर जागरूकता एवं मदद अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करें। संक्रमण रोकने में साधारण और मामूली सावधानियां जादू का काम करती हैं। आपको बार बार हाथ अच्छी तरह धोने हैं और मुंह, नाक और कान को छूने से बचना है। इसके अलावा, सैनिटेशन और सैनिटाइजेशन पर पूरा ध्यान देना है। अपने घर में बने रहना है।

इसके अलावा, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखना है। अगर उनमें कोई पुरानी बीमारी जैसे कि मधुमेह, हृदय रोग आदि है तो ऐसी स्थिति में उनमें संक्रमण आने से उनके स्वस्थ होने में काफी समय लगता है। इसलिए आप उनकी पूरी देखभाल करें। मास्क का भी उपयोग करें। इसके लिए सभी को प्रेरित भी करें।

सभी प्रमुख उठाए गए हैं कदम

चौबे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने सभी प्रमुख कदम उठाए हैं। किसी को भी परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में बड़ी सफलता भी मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग जो कोरोना पॉजिटिव थे। संक्रमण मुक्त होकर अपने घर गए हैं। इसलिए इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। एहतियात बरतनी है।

मंत्री चौबे ने कहा कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी चिंताजनक है। संसदीय क्षेत्र बक्सर एवं कैमूर और रोहतास में भी मामले सामने आए हैं। हम सभी को इस लड़ाई को जीतना है। केंद्र ने समय पूर्व तैयारियां कीं और लॉकडाउन लगाया। आगे भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती से ध्यान देना होगा क्यूंकि यही सोशल वैक्सीन है। इन तरीकों को अपनाकर हम कोरोना को हरा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here