कटिहार में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दारोगा पर कत्ल का आरोप

0

कटिहार : बिहार पुलिस ने कटिहार जिले में पदस्थापित अपने ही दो साथियों को सीखचों के पीछे डल दिया। इनमें से एक दारोगा है जिसपर कत्ल जैसे संगीन जुर्म का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटिहार पुलिस ने पूर्व ओपी अध्यक्ष दिलीप ओझा और पुलिस लाइन में पोस्टेड रघुवंश मणि ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दोनों वर्दी वालों पर संगीन वारदात को अंजाम देने का आरोप है। दारोगा दिलीप ओझा पर कत्ल का आरोप है तो वहीं रघुवंश मणि ठाकुर पर चुनाव के समय हथियार लेकर फरार होने का आरोप है। दोनों दागदार पुलिस वालों को मनिहारी थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी का आदेश आईजी ने दिया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here