कटघरे में शॉटगन का ‘नेशन फर्स्ट’, पाक में पार्टी करते वीडियो वायरल

0

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और फिल्म कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे गुपचुप तरीके से पाकिस्तान में एक शादी में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच जहां सलमान खान ने हाल ही में एक पाकिस्तानी शो में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा का पाकिस्तानी सैन्य अफसरों और अन्य सेलिब्रिटिज के साथ दुश्मन देश में पार्टियां करना, उनके नेशन फर्स्ट के दिखावे की पोल खोलता है।

विदित हो कि पिछले साल सिंगर मीका सिंह के पाकिस्तान में एक शादी समारोह में परफॉर्म किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शरीक हुए थे। समारोह के दौरान उनकी तस्वीरें भी खिंची गईं और वीडियो भी बनाया गया। यही वीडियो भारत में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

swatva

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए इस वीडियो के साथ टैग लाइन में लिखा है—लाहौर में हना और अहमद की कव्वाली नाइट पर पाक अभिनेत्री रीमा और शत्रु जी। हैपनिंग नाऊ। इस वीडियो को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। भारत में सोशल मीडिया में यूजर्स ने भारत-पाक के तनावपूर्ण संबंधों की वजह से शॉटगन के पाकिस्तानी शादी में शरीक होने पर हैरानी जताते हुए कमेंट किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here