कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार गिरी, बीजेपी बनाएगी सरकार  

0

पटना : कर्नाटक में पिछले 21 दिनों से चल रही हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामें का अंततः पटाक्षेप हो ही गया। कांग्रेस के विधायकों के बगावत के कारण करीब एक वर्ष पुरानी कांग्रेस-जेडीएस सरकार विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान में हार गयी। सर्वोच्च न्यायालय तक मामले को ले जाने के बाद भी सियासी उठापटक नहीं थमा। इसके कारण कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिर गई। राज्य में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को विधानसभा में 99 विधायकों का समर्थन मिला। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 105 वोट मिले। इस प्रकार कुछ ही मत से सरकार बनाने से चुक गयी भाजपा को सरकार बनाने का मौका मिल गया। कांग्रेस और जेडीएस ने चुनाव के बाद गठबंधन बनाकर भाजपा को सरकार बनाने से रोक दिया था। विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के विफल रहे कुमार स्वामी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। अब भाजपा सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here