कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन में दबोचा गया

0

नयी दिल्ली : कानपुर शूटआउट में डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे आज गुरुवार की सुबह मप्र के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कहा जा रहा है कि उसने खुद ही स्थानीय मीडिया और पुलिस के सामने सरेंडर किया। हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह ही विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर वह मंदिर के सामने अपना नाम लेकर चिल्लाने लगा कि ‘मैं ही कानपुर वाला विकास दुबे हूं’। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास पर कोई असर नहीं दिखा और मीडिया के सामने चिल्लाने लगा, ‘..मैं विकास दुबे हूं…कानपुर वाला’।

swatva

स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने सरेंडर करने की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here