कल बेगूसराय पहुंचेंगे गिरिराज, चुनाव प्रचार का झंडा करेंगे बुलंद

0

बेगूसराय : बेगूसराय से एनडीए के प्रत्याशी गिरिराज सिंह कल यानी शुक्रवार को बेगूसराय जाऐंगे। आज बेगूसराय भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गिरिराज सिंह के पटना स्थित आवास पहुंचे तथा वहां चुनाव की रणनीति पर उनके साथ विस्तार से चर्चा की। कल बेगूसराय में गिरिराज सिंह की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों को लेकर एक बैठक होगी जिसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि आज बड़ी संख्या में बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ता पटना में गिरिराज सिंह से मिले हैं। विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉ. रामसागर सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार की ओर से किये गये लोककल्याण के कार्यों से जनता का विश्वास एनडीए सरकार में अटूट हुआ है। अब वक्त है कि हम उस विश्वास को पहले मत और उस मत को बहुमत में परिवर्तित करें। हम सबों को एकसाथ होकर जन-जन की सहभागिता से बेगूसराय में फिर से जीत दर्ज करानी है। कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी से फिर एनडीए का झंडा बुलंद करने में पूरे मनोयोग से लगना होगा।

(रामकल्याण सिंह)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here