कैमूर में महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब

0

कैमूर : कैमूर में कुछ दिन पहले ही एक युवती के साथ रेप का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके चलते पूरे जिले में इंटरनेट सेवा को बंद करना पड़ा था। रविवार को कैमूर में ही एक महिला के चेहरे पर तेजाब फेकने की घटना सामने आई है।

घटना भगवानपुर की है रविवार की देर शाम महिला अपने घर में कुछ कम कर रही थी। तभी अचानक उसके घर में एक बुर्का पहने व्यक्ति घर में घुसा और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक भाग निकला।

swatva

महिला का चेहरा बुरी तरह से जल गया है। महिला का आंख काफी जख्मी हुआ है, बताया जाता है कि महिला देख भी नहीं पा रही है। आनना-फनाना में परिजनों ने महिला को भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहाँ जाँच के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफ़र कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं था। पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने किसी पर शंका जाहिर नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here