मोदी मैजिक में झूमा नार्थ-ईस्ट, त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय में सत्ता

0

नयी दिल्ली : मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही वोटों की गिनती ने एकबार फिर मोदी लहर की तस्दीक कर दी है। काउंटिंग के कई दौर के बाद नार्थ—ईस्ट की चुनावी तस्वीर करीब—करीब साफ हो चुकी है। जहां तीन में से दो राज्यों—त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं मेघालय में भी भाजपा अपने पुराने साथी एनपीपी के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है।

उत्तरपूर्व और दिल्ली में जश्न

दोपहर दो बजे तक के रुझानों के अनुसार चुनावी तस्वीर स्पष्ट होते ही केंद्र से लेकर संबंधित राज्यों तक भाजपा नेता—कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उत्तर पूर्व में भाजपा की जीत का मूल मंत्र यह है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा। इसका प्रकटीकरण चुनावी नतीजों में दिख रहा है। इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं।

swatva

मेघालय में NPP को मली बढ़त

त्रिपुरा मेंं जहां भाजपा गठबंधन 39 सीटों पर आगे है तो लेफ्ट गठबंधन 8 और टीएमपी 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साफ है कि भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत जुटा रही है। दूसरी तरफ नगालैंड में भाजपा गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है। यहां एनपीएफ 8 सीटों पर तो कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे है। मेघालय में एनपीपी 24 सीटों पर लीड कर रही है तो भाजपा 12 सीटों सीटों आगे है। लेकिन यहां भी भाजपा एनपीपी के साथ सत्ता में आती दिख रही है क्योंकि राज्य की पिछली सरकार में भी एनपीपी के साथ बीजेपी सत्ता में शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here