झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस रिया की कोलकाता में गोली मारकर हत्या

0

रांची: झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस रिया की आज बुधवार सुबह रांची—कोलकाता मार्ग पर हावड़ा के निकट बगनान में गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की खबर है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रिया के पति प्रकाश से पूछताछ कर रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी।

क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम की मशहूर अभिनेत्री 22 वर्षीया रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रांची-कोलकाता मार्ग पर सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिलांतर्गत बगनान में महिषरेखा पुल के पास यह वारदात घटित हुई। रिया के पति ने पुलिस को बताया कि हत्या को सड़क लुटेरों ने अंजाम दिया है।

swatva

रिया का पति भी मनोरंजन की दुनिया से जुड़ा है। वह क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाता है। उसने अपने बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहा था। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंचे और लूटपाट की कोशिश की। रिया और उसने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी और वह वहीं गिर पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here