झारखंड के कांग्रेसी मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, BJP ने हमंत को घेरा

0

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वी​डियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला से आपत्तिजनक हालत में अश्लील बातें करते दिख रहे हैं। इसके बाद जहां भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर है, वहीं बन्ना गुप्ता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस आलाकामान भी काफी गुस्से में है। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने इसकी जांच कर रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी को देने की बात कही है।

इस संबंध में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर बिष्ठुपुर थाने की साइबर सेल से जांच शुरू करवा दी है। इधर स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर सेल वीडियो की असलियत की जांच कर रही है। वीडियो में नजर आ रही लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थय मंत्री ने कहा कि वीडियो में मैं नहीं हूं। मेरी तस्वीर लगाई गई है।

swatva

बन्ना गुप्ता पश्चिमी जमशेदपुर से कांग्रेस विधायक हैं और पार्टी ने उन्हें हेमंत सरकार में अपने कोटे से मंत्री बनाया है। इस अश्लील वीडियो प्रकरण से पूरे झारखंड में कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है। इससे आलाकमान भी खासा नाराज है। सूत्रों से पता चला है कि पार्टी बन्ना गुप्ता पर कार्रवाई करने का मन बना रही है। उधर भाजपा ने इस प्रकरण में कांग्रेस विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ जांच की मांग की है। पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि वे इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here