झारखंड में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 33

0

रांची : झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक व्‍यक्ति का कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक रिम्स में शनिवार को फर्स्ट लॉट में 93 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 92 निगेटिव और एक पॉजिटिव है। झारखंड में कोरोना वायरस के 33 मामले अब तक सामने आए हैं।

swatva

इसके साथ ही रांची का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ते हुए 18 तक पहुंच गया है। 9 मामले के साथ बोकारो प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। धनबाद में एक कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग में दो, गिरिडीह-कोडरमा में दो और सिमडेगा में एक मामला सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here