झाड़ी में मिले रिवाल्वर को चेक कर रहा था चाचा, 3 वर्षीय भतीजे को लगी गोली

0

नवादा : नगर थाना नवादा के अषाढ़ी गांव में आज झाड़ियों में मिले रिवाल्वर से चली गोली से एक तीन वर्ष का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। रिवाल्वर एक झाड़ी में फेंका हुआ था। उसे एक युवक वहां से उठा लाया और जब वह रिवाल्वर को चेक करने के लगा तो उसी दौरान गोली चल गई। गोली सीधे वहीं पास में खेल रहे उसके तीन वर्षीय भतीजे को जा लगी। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। बालक को बायीं ओर सीने में गोली लगी है।

घायल बच्चे की मां पूनम देवी ने बताया कि उसका बेटा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरन उसका चाचा सोनू कुमार झाड़ी में मिले हथियार को साफ कर रहा था। अचानक गोली चल गई और पास में खेल रहे राजन के सीने में जा लगी। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष ने मामले की जांच आरंभ की है। घटना के बाद उक्त युवक घर छोङ फरार होने में सफल रहा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here