जेद्दा से बिहार लौटे युवक ने गया में क्वारंटाइन की छत से कूद की खुदकुशी

0

गया/पटना : दो दिन पहले सऊदी अरब से बोधगया पहुंचे एक युवक ने आज शुक्रवार की सुबह यहां के मोनेस्ट्री क्वारंटाइन सेंटर की छत से कूदकर जान दे दी। आज सुबह बोधगया के निगमा मोनेस्ट्री क्वारंटाइन सेंटर में हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज उसके गोपालगंज जिले के छतिया गांव स्थित परिजनों को सूचना दे दी है। खुदकुशी के कारणों पर फिलहाल पुलिस कुछ नहीं बता रही।

जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाले युवक का नाम विक्की कुमार है और वह 3 जून को सऊदी अरब के जेद्दा से गया पहुंचा था। यहां लैंड करने के बाद उसे बोधगया निगमा मोनेस्ट्री में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस मामले में मगध रेंज के कमिश्नर ने गहन जांच का आदेश दिया है। युवक को वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से भारत लाया गया था और बिहार में इसके लिए सेंटर बनाए गए गया के क्वारंटाइन में 15 दिनों के लिए भेजा गया था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here