जदयू नेता—पुत्र समेत पटना में डबल मर्डर

0

पटना : आज सुबह जदयू के एक नेता—पुत्र सहित डबल मर्डर से राजधानी पटना दहल उठी। अपराधियों ने जहां किदवईपुरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं परसा बाजार में जेडीयू के स्थानी नेता के पुत्र की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के शव को ठिकाने लगाने के लिये बेलदारी चक बधार के खेत में दफना दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नेता—पुत्र के शव को बरामद कर लिया। मृतक युवक की पहचान बेलदारीचक के रहने वाले जेडीयू नेता नागेन्द्र प्रसाद सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में की गयी। सोनू बीते दिन की शाम से ही लापता था। उसे आखिरी बार एक अज्ञात युवक के साथ देखा गया था। सोमवार को उसका शव खेत दफन पाया गया। प्रथमद्रष्टया प्रतीत होता है कि पहले गमछे से उसका गला घोंटा गया फिर ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। परसा बाजार थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शुरुआती संकेतों में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। एक अन्य घटना में अपराधियों ने एक युवक की किदवईपुरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी। मंदिरी निवासी युवक पार्क में टहलकर घर लौट रहा था, तभी उसे गोली मारी गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here