जयमंगलागढ़ में बनेगा पुलिस पोस्ट : मनु महाराज

0

बेगूसराय : बेगूसराय के जयमंगलागढ़ स्थित कांवर झील पक्षी विहार अनुपम सौंदर्य का अद्भुत नमूना है। झील टॉप पर अवस्थित माता जयमंगला का भव्य मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयमंगलागढ़ में पुलिस पिकेट का गठन किया जाना वक्त की मांग है। मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने जयमंगलागढ़ का दौरा कर पुलिस पिकेट बनाने का आदेश प्रभारी एसपी पीके दास को दिया।
जयमंगला गढ़ में वोटिंग करने के बाद झील के अनुपम सौंदर्य का बखान करते हुए मनु महाराज ने कहा कि कांबर झील एशिया महादेश का सबसे खूबसूरत झील है। यहां पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराना और उन्हें आकर्षित करने के लिए उनकी सुरक्षा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसलिए जयमंगलागढ़ में पुलिस पिकेट का गठन तुरंत किया जाएगा। इस मौके पर जयमंगला कांबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज से मनु महाराज ने जयमंगलागढ़ के अतीत को समझने की कोशिश की।
(राम कल्याण)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here