जानिए क्यों रात ढाई बजे आरटीपीएस कांउटर पहुंच रहे ग्रामीण?

0

नवादा : नवादा में विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बनाये गये आरटीपीएस कांउटर पर लोग रतजगा कर रहे हैं। ऐसा वे परेशानी से बचने के लिए कर रहे हैं। शुक्रवार की देर रात अकबरपुर प्रखंड कार्यालय पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां पुरूष और महिलाएं रात से ही लम्बी कतारों में लग गए।
बताया जाता है कि जिले में अधिकांश लोगों का राशन कार्ड उपलब्ध नहीं रहने के कारण राशन किरासन से बंचित होना पङ रहा है। ऐसे में राशन कार्ड के लिये आरटीपीएस कांउटर पर आवेदन लेने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है। इसके लिए आवासीय से लेकर जाति व अन्य प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है।
राशन कार्ड के लिये आरटीपीएस कांउटर पर आवासीय व जाति के साथ अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों की भीङ उमङ रही है। ऐसे में दिन की उमस भरी गर्मी में कई महिलाएं बेहोश हो जा रही थीं। वहीं लम्बी कतारें लगी होने से लोगों को कई बार वापस लौटने पर मजबूर होना पङ रहा था। फिर समय के साथ राशि की क्षति हो रही थी सो अलग। इससे बचने के लिए लोग रात में ही आरटीपीएस कांउटर पर रतजगा करने लगे हैं।
बता दें कि जिले में आवेदन जमा करने की कोई समयसीमा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नहीं है। बावजूद हर किसी को जल्दी है। ऐसा इसलिए कि बगैर कार्ड जन वितरण दुकानदारों ने राशन किरासन देना बंद कर दिया है। सो हर कोई कार्ड बनाने को उतावलापन दिखा रहा है। इसके लिये उन्हें लम्बी प्रक्रियाओं से गुजरना पङ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here