जहां कम, वहां हम! संघ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण किया नीतीश का अधूरा काम

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे काम को आरएसएस ने पूरा किया। चौंकिए मत! बात सही है। 11 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्र नगर स्थित एक पार्क में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण व लोकार्पण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतिमा अनावरण के साथ ही पार्क में दो पौधे भी लगाने थे।

swatva

दीनदयाल जी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वे थोड़ी देर पांडाल में भी बैठे। लेकिन बरगद का पौधा लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में किसी को याद ही नहीं रहा। मुख्यमंत्री के चले जाने के बाद एक कर्मचारी ने कहा कि अब इस पौधे को कौन लगाएगा। संयोग से वहां आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी एवं प्रांत प्रचारक राणा प्रताप जी खड़े थे। कर्मचारी की बात सुनते ही उन्होंने कहा कि जहां कम वहां हम। अफसोस मत करिए चलिए दीनदयाल जी की स्मृति में हम पौधा लगाते हैं। एक पौधा सहक्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगाया, तो दूसरा पौधा प्रांत प्रचारक राणा प्रतापजी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगाया। इसके साथ ही कहा कि इन दोनों पौधों की सेवा कर इन्हेें विशाल वृक्ष बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here