जानें, बिहार के उभरते म्यूजिक कंपोजर व गीतकार सिद्धांत का क्या है नया हिट गाना?

0

पटना : बिहार के नवोदित म्यूजिक कंपोजर जिन्होंने कुछ महीने पहले हिट गाना “तुम हो” लॉन्च किया था, अब अपने दूसरे गाने “न जाने क्यों” की रिलीज़ में लगे हैं। इसके गीत सिद्धांत और विवेक त्रिपाठी ने लिखे हैं। जबकि इसे कंपोज़ सिद्धांत ने खुद किया और आवाज़ भी दी है। पटना के रोमिल सिन्हा ने इसे प्रोड्यूस किया है। ये गाना 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर एक गिफ्ट के तौर पे रिलीज़ होना है।

सिद्धान्त ने इसकी पूरी रिकॉर्डिंग कोच्ची, केरल में की है। इस गाने के लिए उन्होंने इंडिया के तमाम बड़े म्यूजिकल बैंड्स में से एक “When Chai Met Toast” के कलाकारों के साथ मिलकर काम किया है। पैली फ्रांसिस, अच्युत जयगोपाल, डेव मैथ्यू, विवेक थॉमस, स्टीफेन चेरियन, सुदीप कामत, रोमिल सिन्हा- इन सभी ने इस गाने में काम किया है।

swatva

सिद्धान्त इससे पहले मुम्बई में म्यूजिक डायरेक्टर “वरुण लिखाते” को असिस्ट कर चुके हैं तथा कई मराठी, गुजराती और यशराज बैनर के लिए भी काम कर चुके हैं। सिद्धांत म्यूजिक कंपोजर के साथ-साथ लेखक और एक्टर भी हैं। अभी हाल ही में उन्होंने रोहित रॉय के साथ मिलकर छठ पर्व पर एक वीडियो बनाया था जिसे फेसबुक पे काफी शेयर भी किया गया।

सिद्धान्त का कहना है की वो अभी सीख रहे हैं और प्रयोग कर रहे हैं। वे आगे बॉलीवुड और भोजपुरी के लिए काम करना चाहते हैं। एआर रहमान, अमित त्रिवेदी, मिथुन, प्रतीक कुहड़, फरहान अख्तर, स्टीवेन विल्सन, एड शीरन, कोल्डप्ले, जॉन मेयर आदि उनके आदर्श हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here