जलवायु परिवर्तन से आई बाढ़ : नीतीश

0

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 जयंती के अवसर पर गांधी विचार समागम एवं जल जीवन हरियाली अभियान का उद्घाटन राजधानी पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि 26 अक्टूबर से जल जीवन हरियाली अभियान मुहिम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी पंचायतों में यह अभियान चलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सूखा, भारी बारिश और आपदा जैसी स्थिति जलवायु परिवर्तन की वजह से हुई है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ जगहों पर भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण इसी साल जुलाई में बिहार के 12-13 जिलों में बाढ़ आई थी। अचानक से बारिश की वजह से पटना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

swatva

मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अपने जीवन के 150 वर्ष और मृत्यु के 71 वर्ष बाद भी गांधी जी का दर्शन और विचार उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके जीवनकाल में था। दलितों का उद्धार, हिन्दू- मुस्लिम एकता, स्वाबलंबी समाज का निर्माण जैसे जितने अनगिनत कार्य अपने जीवन काल में गांधी जी ने किया, वह दुर्लभ है। गांधी जी ने कहा कि- राजनैतिक आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण स्वच्छता है। हमारी सरकार ने आज राज्य और देश को खुले में शौच से मुक्त कर गांधी जी के सपनों को साकार किया है।

गांधी विचार समागम एवं जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम के मौके पर न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी , विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ,शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ,पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ,अंजनी कुमार सिंह व रमाशंकर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here