जलसंपदा के संरक्षण व नियंत्रण पर सीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बागमती परियोजना में गति लाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को कहा कि वे जलसंपदा पर ध्यान देते हुए उसके सरंक्षण को लेकर जागरूकता चलाएं।
अपने आवास पर शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार के कई हिस्सों में जल संकट गर्मी होते शुरू हो जाता है। हालांकि विभाग इसको लेकर चैंकन्ना भी रहता है।
मुख्यमंत्री ने सुस्त पड़ी बागमती परियोजना को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि बागमती परियोजना के आगे बढ़ने से ही सीतामढ़ी, शिवहर सहित कई जिलों में भूमि ने केवल सिंचित होंगी, बल्कि भूगर्भीय जल का संतुलन भी बना रहेगा।
बैठक में मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बागमती परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं के बारे में भी विभागीय अधिकारियों से पें्रजेटेशन सुना।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ को लेकर अधिकारियों को चेताया और कहा कि सभी संवेदनशील बिन्दुओं पर कार्य अभी से ही शुरू कर दें। गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया सहित अन्य जिलों में कैम्प कर बाढ़ सुरक्षातमक कार्य अभी से ही शुरू कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here