जल संसाधन मंत्री पहुंचे वाल्मीकिनगर, लिया विभाग का जायजा नीतीश पहुंचेंगे 8 को वाल्मीकिनगर

0

आगामी 8 नवम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर की यात्रा पर जाएंगे। वहां वे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनावी राजनीति पर अपनी कोर कमिटी के सदस्यों के साथ विमर्श करेंगे। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा आज वाल्मीकिनगर पहुंच कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की और जद-यू के कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संगठन की मजबूती पर फोकस किया। सूत्रों ने बताया कि जल संसाधन मंत्री ने मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।

वाल्मीकिनगर सांसद को हुआ डेंगू

swatva

उन्होंने स्थानीय जद-यू नेताओं में वाल्मीकिनगर के सांसद वैद्यनाथ प्रसाद कुशवाहा की अनुपस्थिति पर आश्चर्य व्यक्त किया। इस बीच उन्हें कार्यकर्ताओं ने बताया कि वाल्मीकिनगर सांसद को डेंगू बुखार हो गया है। नतीजा, वे दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती हैं।
संजय झा ने जिलाध्यक्ष को तलब करते हुए सांसद कुशवाहा से दिल्ली में मोबाईल से बातचीत की। उन्होंने कुशल क्षेम पूछते हुए उन्हें समुचित इलाज कराने की सलाह दी। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने सांसद कुशवाहा को आराम की सलाह दी है। उनका प्लेटलेटस बहुत कम हो गया हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने विभागीय इंजीनियरों को चेताया कि वे गंडक परियोजना से जुड़ी छोटी-बड़ी चीजों को अविलम्ब पूरा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here