जेटली जी के निधन से बिहार भाजपा में शोक की लहर

0

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय ने अरुण जेटली जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री नित्यानंद राय ने कहा, “पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा हम सबके आदरणीय अरुण जेटली जी के निधन से मन बहुत व्यथित है। जेटली जी की आभा और उनका व्यक्तित्व राजनीति की अनेक सीमाओं से परे एक बहुमखी व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान दिलाता था। देश ने एक काबिल नेता खोया है। वे भाजपा के विचार स्तम्भ थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने का धैर्य प्रदान करें।”

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार भाजपा के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव ने अरुण जेटली जी के निधन पर कहा कि- “पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली जी का निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वे बड़े मन व सरल ह्रदय के व्यक्ति थे। वे जितने प्रखर थे, उतने ही सहज भी थे। उनका हमारे बीच से जाना एक अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।”

swatva

अरुण जेटली जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय जयसवाल (सांसद), भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह- प्रभारी सह विधान पार्षद डॉo संजय मयुख, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी एवं सह संगठन महामंत्री शिव नारायण जी, सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कुमार, रवींद्र चरण यादव, गोपालजी ठाकुर (सांसद), अनिल शर्मा, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी (विधायक), श्यामा सिंह, निवेदिता सिंह, मृत्युन्जय झा; प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा (विधान पार्षद), सुशील चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी; प्रदेश मंत्री अनिल सिंह (विधायक), जगन्नाथ ठाकुर, अर्जुन सहनी (विधान पार्षद), प्रवीण तांती, राम लखन सिंह, अमृता भूषण, सजल झा, पिंकी कुशवाहा, यूपी विश्वकर्मा, रुप नारायण मेहता, राजेश वर्मा, गनौरी मांझी, देवनारायण मंडल, भीम साहू, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉo (प्रोo) नवल किशोर यादव (विधान पार्षद), संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा, अजफर शम्सी, डॉo निखिल आनंद, अजीत चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजीव रंजन, अरविंद ठाकुर, ब्रजेश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सह विधायक नीतिन नवीन, विधान सभा में मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, झाझा विधायक डॉक्टर रविन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुबोध पासवान व उपाध्यक्ष रंजन कुमार गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल कादरी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संजीव यादव व महामंत्री सरोज रंजन पटेल; खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार एवं सह संयोजक सोनू शर्मा, प्रोटोकॉल पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, ब्रजेश रमण, धीरेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा, विनोद शर्मा, अरविंद शर्मा, मुन्ना चौधरी आदि नेता व पदाधिकारी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here