जहानाबाद में हालात बिगड़े, दो की मौत के बाद कर्फ्यू

0

जहानाबाद : जहानाबाद में शुक्रवार को हिंसा नए इलाकों में फैल गई। इस दौरान आज शहर के गांधी नगर में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद बाद प्रशासन ने शहरी इलाके में कर्फ्यू लगाते हुए लोगों को अपने घर से बाहर नहीं निकलने की ताकीद लाउडस्पीकर से की है। कल से जारी हिंसा और तनाव की स्थिति आज दूसरे दिन भी जारी रही।

अर्धसैनिक बलों की तैनाती, रैफ ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुईं। गांधी नगर में गोली लगने से दो लोगों की मौत की खबर है। जाफरगंज में दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जाती है।

swatva

Image result for जहानाबाद हिंसा

इंटरनेट सेवाएं बंद, शहर छावनी में तब्दील

आज शुक्रवार को शहर के प्यारी मोहल्ला, ठाकुरबाड़ी, अंबेडकर नगर, पंच मोहल्ला और महलचक में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए अर्धसैनिक बलों का गश्त लगातार जारी है। प्रशासन के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीम भी शहर में कैंप कर रही है। पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही लोगों से जरूरी काम पड़ने पर ही घर से निकलने को कहा है। डीएम और एसपी भी शहर में घूम-घूमकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ऐहतियात के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

दुर्गा प्रतिमा तोड़े जाने के बाद भड़की हिंसा

Image result for जहानाबाद हिंसा

गुरुवार सुबह देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति तोड़े जाने के बाद शहर में तनाव फैल गया था। पंच मोहल्ला स्थित कच्ची मस्जिद के पास असामाजिक तत्वों ने ईंट-पत्थर मारकर मूर्ति तोड़ दी थी। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here