जहाज से गरीबों की पीड़ा क्या समझ पायेंगे सीएम : राबड़ी

0

पटना : बाढ़ से जारी कहर के बीच विपक्ष ने आज बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के बाहर और भीतर सरकार पर जबर्दस्त हमला किया। जहां विधान परिषद में राजद नेत्री राबड़ी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इससे उन्हें गरीबों की परेशानी का क्या पता चलेगा। वहीं विधानसभा के बाहर राजद विधायकों ने हाथ में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए बाढ़ को लेकर पूर्व तैयारी में विफल रहने के लिए निंदा की।

विस में कार्य स्थगन पेश करेगा विपक्ष

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बाढ़ के मुद्दे पर कार्यस्थगन पेश करने की बात करते हुए कहा कि इसमें सत्ता पक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसपर तुरंत चर्चा होनी चाहिए क्योंकि बिहार की जनता त्राहि—त्राहि कर रही है। सत्ता में बैठने वाले बाढ़ राहत के नाम पर एक बार फिर लूट की तैयारी में हैं। हर साल बांध बनते हैं, फिर टूट भी जाते हैं। इस सिलसिले के दौरान बड़ा घोटाला होता है। लोग परेशान हैं, सरकार सिर्फ कागजी राहत कार्य चला रही है। बाढ़ के प्रकोप को लेकर राजद के अलावा कांग्रेस और माले ने भी विधानसभा के बाहर हंगामा किया।

swatva

दोनों सदनों में कांग्रेस और राजद का प्रदर्शन

विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद—कांग्रेस नेताओं ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। कांग्रे अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेमचन्द्र मिश्रा आदि के नेतृत्व में कांग्रेसी विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार सोती रहती हैं और जब आफत सिर पर आ जाती है तब उसकी नींद टूटती है। यह सरकार निकम्मी है और इसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here