जगदानंद राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी का ऐलान

0

पटना : बक्सर के पूर्व सांसद और राजद के बड़े नेता जगदानंद सिंह आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। सबकुछ फाइनल हो चुका है और आज सोमवार की दोपहर तक इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। अभी तक प्रदेश राजद अध्यक्ष के पद पर रामचंद्र पूर्वे आसीन थे, मगर पार्टी सूत्रों के अनुसार रविवार को राबड़ी देवी, तेजस्वी आदि से गहन विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। जगदानंद बाबू सोमवार को ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे और इसके बाद उनकी ताजपोशी की घोषणा कर दी जाएगी।

आरजेडी सूत्रों ने जानकारी दी कि सारी प्रक्रिया के दौरान तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे और वहीं जगदा बाबू के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा करेंगे। निवर्तमान प्रदेश राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे का कार्यकाल पूरा हो रहा था। ऐसे में माना जा रहा था कि लालू परिवार के किसी करीबी को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। जगदानंद सिंह लालू परिवार के करीबी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

swatva

रामचंद्र पूर्वे चार बार से बिहार राजद के अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। इस बार उनकी नियुक्ति फिर होती तो तेजप्रताप यादव का विरोध तय था। ऐसे में निर्विवाद और शांत छवि के जगदानंद सिंह पर दांव लगाकर राजद ने पार्टी के अंदरुनी विवाद को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here