‘जाहिल आदमी से भी बदतर हैं जगदानंद, राष्ट्रवादी संगठन है आरएसएस’
पटना : बिहार में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आरएसएस को तालिबान बताकर बुरे स्वाफंसते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार भाजपा ने जगदानंद सिंह को करारा जवाब दिया है। भाजपा ने कहा है कि जगदानंद सिंह को ढकनी भर पानी में डूब मरना चाहिए।
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि जगदा बाबू जलील होकर भी थेथरई कर रहे हैं। इन्हें तो ढकनी भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। दरअसल, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू तेजप्रताप और जगदानंद सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर यह तीखी टिप्पणी की है।
इसके साथ ही आरएसएस को तालिबान बताये जाने के बाद भाजपा नेता जगदानंद सिंह भड़के हुए हैं। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है। आरएसएस देश के लिए काम करने वाली संस्था है। जाहिल आदमी भी आरएसएस जैसी इतनी बड़ी सामाजिक संगठन को तालिबान से नहीं जोड़ सकता।
गौरतलब हो कि, बीते दिन राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान के आतंकियों से की। जगदानंद सिंह ने आपदा प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान एक संस्कृति है जो अफगानिस्तान में है।भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस एक तरह से भारत का तालिबान है, जो हमेशा दाढ़ी वाले चूड़ी बेचने वाले, पंचर बनाने वाले और अल्पसंख्यकों को बेवजह पीटने का काम करते हैं।