पूरे 58 दिनों के बाद RJD कार्यालय पहुंचे जगदानंद

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी पार्टी के नेतृत्व से नाराज चल रहे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आज मंगलवार को पूरे 58 दिनों बाद पटना में पार्टी दफ्तर पहुंचे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से साथ लेकर कार्यालय पहुंचे। आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के पार्टी नेतृत्व से महागठबंधन सरकार को चलाए जाने के तरीके को लेकर नाराज बताए गए थे। इससे संबंधित खबरें कई महीनों से लगातार मीडिया में आ रही थी। अब आज मंगलवार को जगदानंद सिंह के राजद कार्यालय आने की खबर से यह साफ हो गया है कि उनकी नाराजगी दूर हो गई है।

बता दें कि अपने बेटे व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही जगदानंद सिंह अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। वे काफी वक्त से अपने गांव में ही रह रहे थे। हालांकि जगदा बाबू ने मीडिया के सामने पार्टी ऑफिस नहीं आने का कारण अपने स्वस्थ को बताया था। तेजस्वी यादव ने भी इस बात को मानने से इंकार कर दिया था कि जगदा बाबू पार्टी से नाराज हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री साथ में दिखे तो ऐसा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद पार्टी नेतृत्व ने जगदानंद सिंह को मना लिया है। पार्टी ऑफिस के बाहर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

swatva

(रवीश कुमार, जनसंचार विभाग, पटना विवि)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here