जब-तक NDA तब-तक सीएम को लेकर कोई इफ-बट नहीं, नीतीश ही रहेंगे CM

0

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में एनडीए है तब तक बिहार में सीएम को लेकर कोई इफ या बट नहीं है। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा के साथ बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर किसी तरह की अटकल बकवास है। इस पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। नीतीश जी हमारे मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। जब तक एनडीए तब तक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

swatva

इसके साथ ही बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू संगठन की और मजबूती के लिए कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। उनको गांव-गांव, घर – घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यों के बारे में जानकारी देना होगा।

इसके आगे उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश है कि पार्टी की सदस्यता को बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। कुशवाहा पार्टी मुख्यालय में बगहा, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी एवं लखीसराय जिलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here