आईएसआई के ‘हनी ट्रैप में दानापुर कैंट का जवान, लीक की सूचना

0

पटना : दानापुर कैंटोनमेंट का एक जवान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के ‘हनी ट्रैप’ में ऐसा फंसा कि उसने देश को भी दांव पर लगा दिया। फेसबुक के जरिये आईएसआई के महिला एजेंट से प्यार के चक्कर में फंसकर इस जवान ने सेना की गोपनीय बातें दुश्मन देश को मुहैया करा दी। आर्मी की गोपनीय रिपोर्ट लीक करने वाले जवान की गतिविधियों पर शक होने के बाद जांच की गई और तब जाकर वह पकड़ में आया। सेना ने उस जवान के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठाते हुए उसे तत्काल सब-एरिया मुख्यालय से हटा दिया है।

फेसबुक के जरिये प्यार के चक्कर में पड़ा

जानकारी के अनुसार दानापुर आर्मी कैंट से गोपनीय सूचना लीक करने वाले जवान का नाम सुरजीत सिंह है। वह आर्मी सब-एरिया मुख्यालय झारखंड-बिहार में डिप्टी जेओसी के रनर का काम कर रहा था। बताया गया कि यह जावान फेसबुक के जरिये झारखंड की एक महिला के संपर्क में आया और उसके जाल में फंसकर आर्मी की गुप्त जानकारी उसे देने लगा।

swatva

महिला की खोज जारी, कोर्ट आफ इन्क्वायरी गठित

संदेह होने पर आरोपी सुरजीत सिंह के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई तो उस महिला से लगातार बातचीत का रिकॉर्ड मिला। सीडीआर से पता चला कि सुरजीत आर्मी सब-एरिया से जुड़ी अहम और गुप्त जानकारी उसे दे रहा था। फिलहाल सुरजीत को सब एरिया हेडक्वार्टर से निलंबित कर बीआरसी में कोर्ट आफ इंक्वायरी के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूचना है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी जांच के लिए कहा गया है। उस महिला की भी खोजबीन की जा रही है जो ये सूचनाएं ले रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here