इश्क में आवारगी, साली से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नी को मार डाला

0

मोकामा : राजधानी पटना से सटे इलाके मोकामा में साली के इश्क में एक पति हैवान बन गया है। साली से प्यार ने पति इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया।

दरअसल, मोकामा थाना क्षेत्र के मोकामा घाट मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार ने अपने साली की मोहब्बत में इस कदर पागल हो गया कि उसके साथ जिस्मानी संबंध की चाहत में उसने अपनी पत्नी वर्षा कुमारी की हत्या कर दी और उसके बाद उसके शव को ठिकाने लगाने की चक्कर में लग गया। लेकिन इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। सन्नी कुमार अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को घर के बक्से में छिपा दिया गया था। जिसके बाद पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस सोमवार की रात शव को जब्त किया। वहीं, इस घटना के बाद आरोपित अपनी साली के साथ फरार हो गया है।

swatva

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मोकामा घाट निवासी सन्नी ने चार साल पहले वर्षा से भी प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी है। शादी के बाद वर्षा अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच सन्नी का ससुराल आने जाने के क्रम में अपनी सालीके साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जिसकी भनक उसकी पत्नी वर्षा को लगने के बाद पिछले कई दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रहा था। जिसके बाद सन्नी ने अपनी पत्नी वर्षा की हत्या कर दी। कला की हत्या करने के बाद भी सन्नी शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। लेकिन कानो-कान भनक पड़ोस के लोगों को लग गयी। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here