ईसाई बनने वाली महिला का गिरिराज ने कराया हिंदू रीति से अंतिम संस्कार

0

बेगूसराय : सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में हिंदू धर्म छोड़ने वाली एक महिला के निधन के बाद परिजनों से काफी आरजू मिन्नत के बाद उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से करवाया। जानकारी के अनुसार इस हिंदू महिला ने ईसाई धर्म अपना लिया था। उसकी मौत के बाद परिजन ईसाई रिवाज के अनुसार शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसबीच वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और परिजनों को समझाने लगे। उनके न मानने पर उन्होंने गिरिराज सिंह को सूचना दी।

इसके बाद बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह वहां पहुंचे और परिजनों को काफी समझाया। यहां तक कि हाथ भी जोड़े। इसके बाद परिजन मान गए और सिमरिया में गंगा घाट पर शव का दाह संस्कार किया

swatva

गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। धर्म से बड़ी कोई चीज नहीं। गिरिराज ने सरकार से भी अपील की कि धर्म परिवर्तन को लेकर सख्त कानून बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here