भारत के ऊपर 1 घंटे मंडराता रहा ईरानी बम वाला जहाज, वायुसेना के सुखोई ने घेरा

0

नयी दिल्ली: भारत के आकाश से गुजर रहे ईरान के एक जहाज में आज सोमवार की सुबह 9 बजे बम की खबर से हड़कंप मच गया। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और दो सुखोई विमानों को इस विमान के पीछे भेजा गया। ईरान से उड़कर यह विमान चीन के ग्वांगझू शहर जा रहा था। जानकारी के अनुसार ईरान के तेहरान से महान एयरलाइन के विमान संख्या 581 ने उड़ान भरी। यात्रियों को लेकर यह उड़ान चीन के ग्वांग्झू जा रही थी। खबर है कि बीच रास्ते में पाकिस्तान के लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से जानकारी दी गई कि विमान में बम है। अब इस सूचना के सार्वजनिक होते ही भारत में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

पाकिस्तान के लाहौर ATC ने दी जानकारी

भारतीय एयरस्पेश में इसके दाखिल होते ही इसमें बम होने की सूचना आई। इसके बाद इसने दिल्ली में लैंड करने की इजाजत मांगी। लेकिन दिल्ली में लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई। फिर यह विमान जयपुर की ओर उड़ चला। इसके पीछे भारतीय वायुसेना के दो सुखोई जहाजों को निगरानी के लिए भेजा गया।

swatva

अंतिम समाचार मिलने तक यह विमान भारतीय एयरस्पेश से बाहर निकलकर चीन के एयरस्पेश में दाखिल हो गया है। जानकारी के अनुसार करीब 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक यह बम वाला विमान भारतीय एयरस्पेश में मंडराता रहा। यह काफी नीची उड़ान भर रहा था और इसने दिल्ली तथा जयपुर में उतरने की कोशिश की। लेकिन भारतीय एजेंसियों ने इसे उतरने नहीं दिया। इसके बाद जोधपुर और पंजाब एयरबेस से उड़े वायुसेना के सुखोई विमानों ने इस बम वाले जहाज को घेर लिया और इसे भारतीय वायुक्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। फिलहाल यह विमान चीन के ग्वांगझू शहर की ओर बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here