इंटर परीक्षा 3 और मैट्रिक की 24 फरवरी से, देखें कार्यक्रम

0

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा-2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2020 का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2020 के बीच होगी। इस साल परीक्षार्थियों को सहूलियत देते हुए बोर्ड ने सभी पालियों की परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। इस अतिरिक्त मिले 15 मिनटों में परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को ठीक से पढ़ व समझ सकेंगे।

बिहार बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2020 का आयोजन दो पालियों में दिनांक 17.02.2020 से 24.02.2020 के बीच किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.30 बजे से 12.15 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से 4.30 बजे तक होगी। हर साल की तरह इस साल भी कुछ छात्रों जैसे दृष्टि बाधित या जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में लेखक ले जाने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

swatva

इंटर परीक्षा 3 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2020 तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर की प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 से लेकर 5.00 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इंटर परीक्षार्थियों को भी प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय़ दिया जाएगा।

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का कार्यक्रम

तारीख             दिन       प्रथम पाली                                        द्वितीय पाली
17 फरवरी 2020 सोमवार     विज्ञान                                           विज्ञान
18 फरवरी 2020 मंगलवार    गणित                                           गणित
19 फरवरी 2020 बुधवार    सामाजिक विज्ञान                                 सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी 2020 गुरुवार    अंग्रेजी (सामान्य)                                 अंग्रेजी (सामान्य)
21 फरवरी 2020 शुक्रवार   मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, मैथिली, बांग्ला)         मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, मैथिली, बांग्ला)
22 फरवरी 2020 शनिवार  द्वितीय भारतीय भाषा                              द्वितीय भारतीय भाषा
24 फरवरी 2020 सोमवार  ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, संस्कृत, आदि)   ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, संस्कृत, आदि)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here