दिल्ली में मिला भारता का पांचवां ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज

0

नयी दिल्ली : भारत में धीरे—धीरे ओमिक्रॉन वेरिएंट अपने पैर पसारने लगा है। देश में इसका पांचवां मामला सामने आया। अब रविवार को दिल्ली में अफ्रीकी देश तंजानिया से लौटे एक शख्स में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह शख्स एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती था और वह हाल में तंजानिया से लौटा था। अबतक दिल्ली में 17 लोग जो विदेश से आए, वे कोरोना संक्रमित मिले हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इससे पहले भारत में आमिक्रॉन के पहले दो केस कर्नाटक में पाए गए थे। उसके बाद गुजरात के जामनगर में और महाराष्ट्र के डोंबिवली में ओमीक्रोन संक्रमण के 1-1 मामले सामने आए। दिल्ली सरकार ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की है। सभी जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।

swatva

विदित हो कि कोरोना वायरस का यह नया वेरियेंट काफी खतरनाक और बेहद संक्रामक है। इस वेरिएंट का सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पता चला। 25 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसके बारे में जानकारी दी गई। डब्लूएचओ के मुताबिक, ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि इस साल 9 नवंबर को लिए गए एक सैंपल में हुई थी। 26 नवंबर को डब्लूएचओ ने इस नए वेरिएंट B.1.1.529 को ओमीक्रोन नाम दिया और इसे ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी ‘चिंता वाला वेरिएंट’ करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here