चांद के लिए रवाना हुआ भारत का चंद्रयान, अगस्त में वहां रखेगा पैर

0

नयी दिल्ली : भारत का चंद्रयान मिशन—3 चांद के लिए रवाना हो गया है। इसरो के बाहुबली रॉकेट LVM3-M4 से आज शुक्रवार की दोपहर 2.35 पर इसे श्रीहरिकोट से लांच किया गया। जैसे ही रॉकेट चांद की ओर रवाना हुआ सतीश धवन स्पेस सेंटर का कंट्रोल रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 23 अगस्त को चांद भारत के इस चंद्रयान की सॉफ्ट-लैंडिंग करने का अनुमान है।

ताजा अपडेट के अनुसार अभी तक सब ठीकठाक है और चंद्रयान-3 अपने तय रूट पर चांद की ओर बढ़ रहा है। इस प्रक्षेपण के मिशन डायरेक्टर एस मोहन कुमार ने जानकारी दी है कि चंद्रयान—3 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया जा चुका है। इसरो ने चंद्रयान 2 की तरह ही चंद्रयान 3 के लैंडर को विक्रम और रोवर को प्रज्ञान नाम दिया है। चंद्रयान 3 की लांचिंग के बाद इसरो का सबसे पहला मकसद लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना होगा जो 23 या 24 अगस्त को संभव है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here