दुनिया के पहले म्यूजियम बियनाले का उद्घाटन, मेजबानी कर रहा बिहार संग्रहालय

0

पटना : 22 मार्च यानी आज बिहार दिवस है। इस बार बिहार दिवस के मौके पर बिहार संग्रहालय समूचे दुनिया में इतिहास रचने वाला है। दुनिया के 7 देश और कई राज्यों के संग्रहालय वर्चुअली एक साथ जुड़कर देश-दुनिया का इतिहास, संस्कृति और और अपने ऐतिहासिक धरोहरों का आदान प्रदान करेंगे। ये पहला मौका है जब म्यूजियम बियनाले का आयोजन किया जा रहा है। इस बड़े आयोजन की मेजबानी कर रहा बिहार संग्रहालय।

इस म्यूजियम बिनाले में दुनिया भर के कई बड़े म्यूजियम वर्चुअल मीडियम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही म्यूजियम की खूबियां और विशेषताएं भी एक साथ देखने और समझने को मिलेंगे।

swatva

इस बिनाले में भारतीय संग्रहालय असम, राज्य संग्रहालय गुवाहाटी, बिहार संग्रहालय पटना, सिटी पैलेस संग्रहालय उदयपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय मुंबई, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल, कान्हा म्यूजियम ऑफ लाइट एंड आर्ट मध्य प्रदेश के अलावा कई अन्य म्यूजियम इसमें शामिल हो रहे हैं।

22 से 28 मार्च तक आयोजन

बिहार संग्रहालय के नोडल अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक बिनाले के दौरान मास्टरक्लास और सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें देश के साथ-साथ जर्मनी फ्रांस इटली स्पेन सिंगापुर दक्षिण अफ्रीका ब्रिटेन समेत कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे सेमिनार का उद्देश्य लोगों को पूरा विशेष एवं कलाकृतियों की संस्कृति की पहचान करवाना है। इसमें कोरोनावायरस का रचनात्मक और कलात्मक संसार पर कितना असर कैसे पड़ा इस पर भी चर्चा होगी 22 से 28 मार्च तक आयोजन किया जा रहा है।

7 दिनों तक चलने वाले देश के पहले म्यूजियम बिनाले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।इस मौके पर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ राज्य के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कई देशों के विशेषज्ञ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। विशेषज्ञों में शामिल चुनिन्दा नाम हैं – नील मैकग्रेगर,  हिलेरी नाइट, डॉक्टर सौराया नौजिम, सब्यसाची मुखर्जी,  डॉ खावियर बारोन ताईदिक्समान इनके अलावा और भी कई लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here