‘जलवायु परिवर्तन की दिशा में मिली अहम कामयाबी, मोदी और भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रभावशाली देश बनकर उभरा भारत’

0

पटना : जलवायु परिवर्तन की दिशा में भारत को अहम कामयाबी मिली है। भारत की पहल से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पहल से भारत के वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के मंत्र पर पूरी दुनिया का भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद और पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता एवं पहलों से आज यह वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली देश बनकर उभरा है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कही।

भाजपा नेता ने कहा कि लंदन में ग्लासगो में भारत का सुझाव मंजूर हुए हैं। 200 देश जलवायु समझौते को तैयार हुआ इससे विश्व पटल पर भारत की धमक बढ़ी है। जीवाश्म ईंधनों का उपयोग चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय, इसके उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने के भारत के सुझाव को महत्व देते हुए लंदन में ग्लासगो में सीओपी 26 शिखर सम्मेलन में लगभग 200 देश शनिवार को एक जलवायु समझौते के लिए तैयार हुए जिससे विश्व पटल पर भारत की धमक बढ़ी।

swatva

इसके साथ ही ग्लासगो जलवायु समझौता हानिकारक जलवायु प्रभाव वाली ग्रीनहाउस गैसों के लिए जिम्मेदार कोयले के उपयोग को कम करने की योजना बनाने वाला पहला संयुक्त राष्ट्र जलवायु समझौता बन गया है। विश्वभर में भारत सरकार के दूरदर्शी नीति एवं रिफॉर्म्स की प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पर्यावरण वन एवं श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के दृढ़ इच्छाशक्ति वाली कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व में भारत में प्रगतिशील बदलाव हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here