इधर भारत—पाक में जंग, उधर राजद का 5 को भारत बंद

0

पटना : भारत और पाकिस्तान में सीमा पर जारी टकराव के बीच संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने 5 मार्च को भारत बंद बुलाया है। राजद, रालोसपा समेत समूचा महागठबंधन बंद का समर्थन कर रहा है। यह बंद 13 पॉइंट रोस्टर को लागू करने के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाया गया है। बंद का समर्थन बिहार महागठबंधन की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं।

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बंद का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर आरक्षित वर्गों की नौकरियां समाप्त करने का आरोप लगाया और कहा कि आमलोग 5 मार्च को भारत बंद में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

swatva

रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार द्वारा साजिशन आरक्षण समाप्त करने के विरुद्ध संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित भारत बन्द का रालोसपा की ओर से पुरजोर समर्थन है। जीतन राम मांझी की पार्टी भी भारत बंद का समर्थन कर रही है।

मालूम हो कि देश भर के विश्वविद्यालयों में बहालियों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के आलोक में केंद्र सरकार ’13 पॉइंट रोस्टर’ लाई है। कोर्ट के फैसले और इस रोस्टर के खिलाफ तर्क दिया जा रहा है कि इससे दलित-पिछड़े समाज को नौकरी पाने में बहुत मुश्किल होगी। संविधान बचाओ मोर्चा के बैनर तले छात्र और शिक्षक संगठन इस 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम का विरोध कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here