गुजरात में भाजपा की प्रचंड बढ़त, हिमाचल में कांटे का मुकाबला

0

नयी दिल्ली : गुजरात में 27 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा इस बार जीत के अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त करने की ओर अग्रसर है। आज हो रही मतगणना में ऐसा कमाल पहले कभी नहीं हुआ जैसा अब गुजरात में हुआ है। रुझानों में भाजपा रिकॉर्ड जीत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। ताजा समाचार मिलने तक गुजरात में भाजपा की जीत का आंकड़ा 150 के करीब पहुंच गया है। जबकि कांग्रेस अब तक की सबसे बुरी पोजिशन में पहुंच गई है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है।

हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

वहीं ​हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का चल रहा है। भाजपा को 27 और कांग्रेस को भी 38 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। हालांकि यह बढ़त काफी जल्दी—जल्दी उपर—नीचे हो रही है। कहा जा रहा कि गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा नुकसान आम आदमी पार्टी की ओर से मिला जिसने उसके वोट काटकर भाजपा को लाभ पहुंचाया। उधर देश के विभिन्न राज्यों में हुए सात उपचुनावों के लिए भी मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here