भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कर रही है कार्य – भाजपा

0

अरवल – मोदी सरकार के नव साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हर घर संपर्क अभियान में आज पार्टी के नेताओं द्वारा अरवल प्रखंड के ईंटवां में लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामछपित बिंद ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार व भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेश कुमार उपस्थित हुए।

ईंटवां बाजार में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में जो विकास की लकीर खींचने का काम किया है वह ऐतिहासिक है। आज मोदी देश के लिए आवश्यकता बन गये हैं। बिहार में जो भी विकास का काम हो रहा है वह केंद्र द्वारा जारी पैसे के बदौलत हो रहा है। बिहार के कुल बजट का 76 प्रतिशत पैसा केन्द्र सरकार का है और मात्र 24 प्रतिशत राज्य सरकार दे रही है। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिहार में आठ करोड़ एक लाख लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम किया जा रहा है। बिहार के इकतालीस लाख परिवार को आवास योजना,एक्कासी लाख परिवार को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक करोड़ इकीस लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा रहा है।

swatva

पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना जैसी महामारी में देश को मंहगाई , बेरोजगारी से बचाने का काम किया है तो वह मोदी हैं। जिस कांग्रेस ने एक टीवी के टिका के निमार्ण में पंद्रह वर्ष लगा दिए। वहीं मोदी का दृढ़ संकल्प ने महज एक वर्षों में स्वनिर्मित दो वैक्सीन का निर्माण कर पूरे भारत के नागरिकों को मुफ्त में लगवाने का काम किया। जिला उपाध्यक्ष भास्कर कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग साढ़े दस करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का काम किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेश कुमार ने कहा कि यह सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में कई मेडिकल कॉलेज और आई आई टी की स्थापना, पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत हर घर नल योजना ,गली नली योजना में चौतीस करोड़ राशि व्यय किया गया है, जिसमें चौबीस करोड़ भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों, पिछड़ों, सवर्णों सबके लिए हितकारी है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हीं देन है। मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराकर पूरे देश के हिन्दुओं को गौरवान्वित करने का काम किया है।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here