आपात काल मे देशवासियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी – नितिन नवीन

0

अरवल – आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस को लेकर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन रविबार को कुर्था विधानसभा क्षेत्र के एसबीएएन कॉलेज दरहेटा लारी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा व संचालन अंजनी कुमार राजू ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने 1975 के आपातकाल के जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये से जनता परेशान हो कर आंदोलन करने के लिए विवश हो गई थी परिणामस्वरूप पूरे देश मे आपातकाल की घोषणा की गई थी।

वही उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है।

swatva

जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं संस्कार को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पैर छूकर प्रणाम करते हैं तो वो सिर्फ मोदी को सम्मान नहीं कर रहे हैं वो भारत के एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों का सम्मान है आज तक किसी प्रधानमंत्री को इतना सम्मान नहीं मिला मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंचित, दलित ,पीड़ित, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित है। वही इस मौके पर जहानाबाद लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा 1974 में आपातकाल के घोषणा की गई थी। जिसके परिणाम सभी को जूझना पड़ा था। वही शिक्षक निवार्चन क्षेत्र से बिधान परिषद के प्रतिनिधित्व कर रहे जीवन कुमार ने कहा कि आपातकाल के कहानी जब याद किया जाता है तो जेहन कापने लगता है। क्योंकि उस समय बुद्धिजीवीयो को जेल के सलाखों में कैद कर लिया गया था।

कानून कचहरी ओर मीडिया को कब्जे में कर लिया गया था। वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व गोह विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि 24 व 25 जून 1975 के अर्ध रात्री में जो आपातकाल लगा था। वो काफी भयावह था। उस समय नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिया गया था प्रेस को बैंड कर दिया गया था परिणामस्वरूप स्थिति काफी भयावह हो गई। वही उन्होंने कहा कि कुछ राज नेता आपातकाल के स्थिति को झेल चुके हैं वो आज कांग्रेस के गोद मे बैठे हैं।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों मंडलो कुर्था, वंशी, करपी को सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जनसंपर्क करने का निर्देश दिया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री के 9 साल बेमिसाल के बारे में बताने का कार्य करें उन्होंने सभी को जीतोड़ से इस अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद के बारे में महिला मोर्चा के सदस्यों को घर घर जाकर बताने का निर्देश दिया। क्योंकि जीविका के संचालन करने में केंद्र सरकार राशि मुहैया कराती है। राज्य सरकार सिर्फ सहयोग करती है।

वहीं संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है भारत तेजी से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के शक्तिशाली देशो को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। मोदी जी एक मात्र ऐसे नेता है जो भारत के गरीब एवं वंचित जनता की पीड़ा को परिवार के सदस्य के तरह महसूस करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाये गरीब कल्याण को समर्पित है।

वहीं कार्यक्रम के अंत मे इससे बाद नितिन नबीन सती मंदिर लारी पहुंचे और माता सती की दरबार मे मत्था टेका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जहानाबाद लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, जिला महामंत्री माधव कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य लाला शर्मा, जिला महामंत्री रामाशीष दास, चंदन चंद्रवंशी, संजय सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अरवल ब्यूरो देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here