भाजपा के राष्ट्रीय नेता संदीप पात्रा ने ज्ञान यज्ञ में पहुंचकर स्वामी जी महाराज से लिया आशीर्वाद

0

पुरी उड़ीसा – राजेंद्र सूरी सेवा संस्थान पुरी में ज्ञान यज्ञ एवम कथा का आयोजन को लेकर भक्तिमय का वातावरण कायम है। पूरी नगर में स्थापित राजेंद्र सेवा सूरी संस्थान के परिसर में बिहार के कोने कोने से लोग पहुंचकर ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण कर रहे हैं। व्यास पीठ पर महामंडलेश्वर महंथ श्री स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य महाराज के द्वारा भागवत कथा श्रवण महत्व वैष्णव संप्रदाय के अलावे अन्य बिंदुओं पर कथा वाचन किया गया।

उन्होंने कहा कि बिना भक्ति के भागवत प्राप्ति नहीं हो सकती है इसके अलावा भगवान के अवतार के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया इसके अलावे भगवान के अवतार के बारे में भी चर्चा किया गया वैष्णव संप्रदाय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैष्णव संप्रदाय सर्वोपरि संप्रदाय है इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय लोग के साथ साथ बिहार के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालू भक्त कथा श्रवण कर आनंदित हो रहे हैं।

swatva

मालूम हो कि पिछले कई वर्षों श्री स्वामी जी महाराज के पद चिन्हों पर चलते हुए इस संस्थान के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ देश के कोने कोने से आने जाने वाले लोगों को प्रसाद उपलब्ध कराई जा रही है। ज्ञान यज्ञ मे भाजपा की राष्ट्रीय नेता संदीप पात्रा यज्ञ में उपस्थित होकर महामंडलेश्वर महंत श्री स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आया हूँ कोई राजनीतिक मंच पर नहीं आया हूं।

भगवान जगन्नाथ की नगरी में भगवान की चर्चा हो इसलिए मैं भगवत भजन करना चाहता हूं और उन्होंने राधे कृष्ण राधे कृष्ण भजन कीर्तन का गायन कर सभी लोगों को ताली बजाने के साथ-साथ भजन सरोवर मे डुबकी लगाने का कार्य किया इस अवसर पर संस्थान के महंत श्री राघवेन्द्राचार्य महाराज राजेंद्र सूरी सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारी रामाधार शर्मा के द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पहार देकर स्वागत किया गया।

मौके पर मुख्य यजमान संजय राय बोकारो, नागेंद्र शर्मा गया, रमाकांत शर्मा बाघमारा धनबाद, पप्पू सिंह बाघमारा धनबाद, कमल किशोर पांडे अरवल एकरौंजा, के अलावे सैकड़ों श्रद्धालु श्रोता भक्त मौजूद थे भागवत कथा 1 जून को प्रारंभ किया गया था जिसका पूर्णाहुति 27 जून विधि विधान पूर्वक किया जाएगा।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here